Agra News : कैंट स्टेशन पर साधु संगत का किया जोरदार स्वागत
मनोहर समाचार, आगरा। गुरु रूप गुरु प्यारी साध संगत का आगरा कैंट स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। गोंदिया महाराष्ट्र से श्री दरबार साहिब हरमंदिर साहिब अमृतसर तीर्थधामों को गए जत्थे ने आसपास के सभी तीर्थ धामों के दर्शन कर सभी के भले की अरदास की।
जत्थे की अगुवाई कर रहे भाई गुरदयाल सिंह ने बताया "साप्ताहिक धार्मिक तीर्थ यात्रा का मकसद सभी के सुख मंगल की कामना है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से कैंट स्टेशन पर रुकते ही सुलहकुल की नगरी आगरा पर गुरु नानक देवजी, गुरु अंगद देव जी कृपा बरसी। गुरु नानक नाम लेवा संगत द्वारा धार्मिक तीर्थ यात्रियों के जत्थे का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया ।सभी तीर्थ यात्रियों को पुष्प माला, गुरु का सरोपा पहनाकर बड़े सत्कार के साथ रवानगी की गई।
इस दौरान मुख्य रूप से गुरुद्वारा दशमेश दरबार से संत इंद्रजीत सिंह वाधवा, सरदार बिजेंद्र सिंह बाबा, सरदार सुंदर सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, वासुदेवमल, सुरजीत सिंह, सुखपाल सिंह, निर्मला देवी, लक्ष्मी, बलजीत कौर, ओम प्रकाश, धर्मदास, हीरालाल, नवीन आदि मौजूद रहे।



जय हो
जवाब देंहटाएं