Agra News : हो रही बप्पा तेरी जय जयकार झुमते नाचते भक्तों ने किया विसर्जन
मनोहर समाचार, आगरा। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा श्री राम हनुमान मंदिर शिवाजी मार्केट बिजलीघर स्थित गणपति बप्पा की जय जयकार करते हुए 11 दिन अनेकों आयोजन किए। सुबह शाम पूजा अर्चना भव्य आरती की।
अनंद चौदस पर भव्य आरती प्रसादी वितरण अपरांत भक्तो नेअश्रु भरे नैनो के साथ गुलाल चंदन टीका लगाकर ढोलक की थाप पर झूमते नाचते गणपति बप्पा को भाव पूर्वक विसर्जन यमुना जी में किया। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ का शुभ ध्वनि के साथ जयघोष किया।
इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, आजाद जैन, प्रदीप लूथरा, राहुल चोपड़ा, प्रदीप मल्होत्रा, अशोक भाटिया, गुरदीप लूथरा, संजय भल्ला, पवन पैंगोरिया, अशोक हरपलानी, सौरभ बघेल, अंशु गुप्ता, दीपक वाधवा, अमित वरिंदानी, मन पेंगोरिया, हर्षिल भोजवानी, कालू खंडेलवाल, दिलीप आदि मौजूद रहे।



जय श्री गणेश
जवाब देंहटाएं