Agra News : कॉलेज आफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
मनोहर समाचार, आगरा। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कॉलेज आफ फार्मेसी आगरा में इसका आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना डायरेक्टर एवं अध्यक्ष डॉक्टर प्रोफेसर आशीष त्रिपाठी, सेक्रेटरी रईस अब्बास एवं प्रिंसिपल डॉक्टर प्रोफेसर रश्मि त्रिपाठी ने किया।
डायरेक्टर ने अपने संबोधन में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के आयोजन के सिलसिले में बच्चों को बताया एवं फार्मेसी की समझ में उपयोगिता एवं उसमें बच्चों के उज्जवल भविष्य के बारे में उनको अवगत कराया।
इस अवसर पर बच्चों के द्वारा रैली रंगोली मॉडल और पोस्टर प्रेजेंटेशन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही रक्तदान शिविर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी आगरा के तत्वाधान में अमृत चैरिटेबल क्लब केंद्र की टीम के सहयोग से सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।
इस रक्तदान शिविर में लगभग 60 यूनिट रक्तदान शिक्षकगण, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वैच्छिक दान किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकगण डॉक्टर साहिल अब्बास, डॉक्टर अंजुल गुप्ता, डॉक्टर नीरज गुप्ता, अनंत मित्तल, निशा अब्बास, सुनील वर्मा, प्रभात गोयल, मीनू कुमारी, सुमन कुमारी, रितु मंगल, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।





Congratulations
जवाब देंहटाएं