Agra News : श्रीराम के पावन काज को गठित हुई जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी

 -8 संरक्षक, 4-4 सोयंजक व महामंत्री सहित 60 लोगों की कार्यकारिणी की हुई घोषणा, सियाराम के पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ

मनोहर समाचार, आगरा। श्रीराम के पावन काज के लिए जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी (भक्तों के सेना) गठित हो गई है। जिसमें 8 संरक्षक, 4 संयोजक, 4 महामंत्री सहित 60 लोगों को जिम्मेदारियां मिली हैं। कोठी मीना बाजार स्थित श्रीजनकपुरी महोत्सव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य राहुल रावत ने विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सियाराम सहित राम दरबार का पूजन  किया गया।


जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को उनका पदभार सौंपा। राजा जनक (प्रमोद वर्मा) ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि "राम काज के लिए जो पद मिले हैं वह जिम्मेदारियां और दायित्व हैं। जिन्हें सभी लोग निष्ठा भाव के साथ निभाएंगे।" 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बांकेलाल जी ने कहा कि "राम काज सरल नहीं होता। उसमें सुरसा रूपी अहंकार और सिंहनी जैसे अंधकार और ईष्र्या जैसे व्यवधानों को श्रीहनुमान जी की तरह पार करना होता है।" वहीं कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने पदभार सम्भावते हुए जनकपुरी महोत्सव को दिव्य व भव्य बनाने के लिए श्रद्धा भाव के साथ काम करने का आश्वासन दिया। संचालन गौरव राजावत ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव जी, बांकेलाल जी, भवेन्द्र जी भी मौजूद रहे। 

इन्हें मिली कार्यकारिणी में जिम्मेदारी 

संरक्षकः महंत योगी शंकरनाथ, अजय राजौरिया, पूरन डाबर, डॉ. आशुतोष सक्सेना, डॉ. अलका सेन, डॉ. कमल चौधरी, सुशील रामनानी, गौरव बंसल। 

संयोजकः 

गौरव राजावत, हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय। 

महामंत्रीः 

मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी।

उपाध्यक्षः 

संजय अग्रवाल, सतेन्द्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत, विकास गोयल, राजू उर्फ भगवान दास, अंकित पटेल, विक्की बाबा, सुमित सतीजा, सचिन महाकाल। 

कोषाध्यक्षः 

सतीश शर्मा, सह कोषाध्यक्षः देवेन्द्र कुमार। 

मीडिया प्रभारीः 

राजीव शर्मा।

मंत्रीः 

राजेन्द्र बंसल, डॉ. सुनील शरमानी, नीलेश अग्रवाल, रवि नारंग, मयंक शर्मा, दीपक चौबे, राजू यादव, मनोज वर्मा, रवि गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, निर्वेश शर्मा, अरुण सक्सेना, प्रमोद निठारिया, अंकुर अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल।

प्रचार प्रमुखः 

सचिन गर्ग।

सदस्यः 

राहुल पवार, दीपक पुण्डीर, संजीव भारद्वाज, परशुराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, अंकुल वर्मा, भीकेन्द्र दीक्षित, सुरेन्द्र भदौरिया, वंश जादौन, आकाश सारस्वत, राहुल आर्य।






टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया