Agra News : चुन्नीलाल गोयल बने महाराजा अग्रसेन और अंजू रानी बनी माधवी स्वरूप

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में शोभायात्रा के लिए  चुन्नीलाल गोयल और उनकी धर्म पत्नी अंजू रानी गोयल निवासी दीप श्री एनक्लेव दयालबाग को महाराजा अग्रसेन एवं महारानी माधवी स्वरूप के रूप में चयनित किया गया। दयालबाग में सदैव जयंती समारोह लीक से हटकर मनाया जाता है। इसी परंपरा में आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को दयालबाग में जयंती महोत्सव आयोजित किया गया है। 


संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने बताया कि "शोभायात्रा 5 अक्टूबर को तपन प्लाजा से प्रारंभ होकर विभिन्न कॉलोनी का भ्रमण करते हुए अग्रोहा धाम बने हरिओम सेवा सदन पर समाप्त होगी। 6 अक्टूबर रविवार को मंचीय कार्यक्रम में अग्र माता-पिता सम्मान, महाराजा अग्रसेन नोबेल पुरस्कार एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान सहित फैंसी ड्रेस एवं नृत्य आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी।" 

शोभा यात्रा संयोजक वीरेंद्र कुमार अग्रवाल के अनुसार "शोभायात्रा में लक्ष्मी गणेश जी की झांकी के उपरांत 18 नाग कन्याओं की झांकी व 18 राजकुमारों की झांकी फिर महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूप की झांकी होगी। इसके उपरांत महाराजा अग्रसेन जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित होगा, जिसकी जगह-जगह आरती उतारी जाएगी।"

जयंती संयोजक सीए राकेश अग्रवाल ने बताया कि "6 अक्टूबर को जयंती कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।"  महामंत्री राजीव खेमका के अनुसार "कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश गर्ग कैबिनेट मंत्री दर्जा उत्तर प्रदेश सरकार,  विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन एवं अतिथिगण में पूर्व विधायक महेश गोयल, कामता प्रसाद अग्रवाल, विनोद कुमार गोयल, सुनील विकल आदि होंगे।" 

इनकी रही उपस्थिति 

चयन प्रक्रिया के दौरान महाराजा महारानी के स्वागत में संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका, कोषाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, जयंती संयोजक राकेश अग्रवाल, शोभायात्रा संयोजक वीरेंद्र अग्रवाल, प्रचार मंत्री जयेश अग्रवाल, गिरीश गोयल, अर्चना अग्रवाल, सोनू गोयल, गीतू गोयल, मोहित कुमार अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, राखी सिंघल, कपिल सिंघल, हर्ष, ऋषभ, श्रेष्ठ, सांवी, अथर्व, पार्थ, अग्रिम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया