AGRA NEWS : खेमेश्वर नाथ मंदिर का भूमि पूजन के साथ किया पोस्टर विमोचन

मनोहर समाचार, आगरा। खेमेश्वर नाथ मंदिर समिति द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 7 सिंतबर से खेमेश्वर नाथ मंदिर तोता का ताल लोहा मंडी पर होगा। सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के भूमि व झंडा पूजन के साथ समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। वृन्दावन से पधारी पूज्या पंडित गरिमा किशोरी जी द्वारा शिव महापुराण का वाचन किया जाएगा। 

आयोजन समिति ने बताया कि "समिति द्वारा हर वर्ष होने वाली श्री शिव महापुराण कथा इस बार गणेश महोत्सव के साथ रखी गयी है। 7 सितंबर को बड़ी ही धूम धाम से कलश यात्रा व गणेश पूजन होगा। बहुत ही सुंदर सी गणेश जी की प्रतिमा 7 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा के साथ शहर का भ्रमण करते हुए  कथा स्थल पहुंचेगी। 7 सितंबर से 15 सिंतबर तक शाम 2 बजे से 6 बजे तक कथा का वाचन होगा। 16 सितम्बर को हवन एवम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 17 सितम्बर को गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।"

इस शुभ अवसर पार्षद शरद चौहान, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी, रिंकू शर्मा, शंकर लाल माहौर, रवि माहौर, नंदलाल छत्तानि, अजय माहौर, सोनू माहौर, पंकज राजपूत, वीरू सैनी, मीनू सैनी, मनोज सिकरवार, पं. विद्यासागर तिवारी, सत्यम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया