Agra News : गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह शाहगंज ने सेवा कर किया पुनीत कार्य
मनोहर समाचार, आगरा। गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह शाहगंज आगरा पर भाई गुरप्रीत सिंह( रिंकू वीर जी) के जन्म दिन की खुशी के उपलक्ष्य में सुबह अमृतवेले से धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हजूरी में जरूरतमंद परिवार की सेवा की गई। ऐसे पुण्य कार्य के माध्यम से जरूरतमंद का पेट भरना गुरु ने ही सिखाया है।
गुरुद्वारा प्रधान बॉबी आनंद ने बताया "धन धन गुरु नानक सेवा समिति द्वारा सैकड़ो जरूरतमंद परिवार को राशन की सेवा की गईं। जो भी यहाँ आया खाली न गया, गुरु का दर सबसे ऊंचा है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचकर चाय लंगर की सेवा का वितरण किया गया। ये सारी सेवा संगत के सहयोग से हुई।
इस सेवा कार्य में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बौबी आंनद, मोहन गंगवानी, संजय सेठ, लव पोपली, जगदीश कर्मचंदानी, अजय अरोड़ा, इंद्र जीत सिंह, प्रथम भोजवानी, समस्त अमृतवेला परिवार इस सेवा में उपस्थित रहे।



सुन्दर
जवाब देंहटाएं