Agra News : झूलेलाल मंदिर में महिलाओं ने सिंधी सगड़ा पर्व पर सामूहिक पूजा कर मन्नत के खोले धागे
-महालक्ष्मी का घोड़ा रखकर चार मुंह वाला दिया प्रज्वलित कर किया सामूहिक पूजन
मनोहर समाचार, आगरा। श्री झूलेलाल मंदिर शहीद नगर पर महालक्ष्मी पूजन कर मन्नत के डोरे खोले। सामूहिक सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा झूलेलाल मंदिर शहीद नगर पर महालक्ष्मी सगड़ा पर्व मनाते हुए हर घर खुशीहाली और समृद्धि की कामना की। सिंधी समाज की पुरोहिता इंदिरा शर्मा द्वारा सामूहिक पूजा अर्चना कराई गई। सिंधी समाज की महिलाओं ने उपवास रखकर कच्चे धागे में हल्दी लगाकर धागे के सोलह तह मिलाकर उसमें सोलह गांठे लगाकर सगड़ा बनाकर पहना।
शुक्ल पक्ष की राधा अष्टमी के दिन से 16 दिन प्रेम आस्था के साथ पूजा अर्चना की और बांधे गए डोरे जिसमें 16 धागे में 16 गांठे लगाई पावन पवित्र दिन अष्टमी पर समाज की महिलाओं ने सामूहिक पूजा कर डोरे खोले। महालक्ष्मी का घोड़ा रखकर चार मुंह वाला दिया जलाया। सभी ने मां के आगे जो-जो मन्नत रखी, महालक्ष्मी के आगे प्रार्थना अरदास कर सभी ने मन्नत के धागे सगड़ा खोले। महालक्ष्मी सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं, जो सच्चे मन से मां की आराधना करते हैं।
सभी ने प्रार्थना की देश में सुख शांति समृद्धि, घरों में खुशहाली रहे, सभी के भंडार भरें रहें। अरदास के साथ तरह-तरह के मीठे पकवान बनाए गए। माता को भोग लगाकर सभी में प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से इंदिरा शर्मा, चांदनी भोजवानी, दिव्या कालरा, रिया चेलानी, रेनू मोडवानी, मनीषा पुशलानी, संजना लालवानी, दिशा पंजवानी, भारती मोडवानी, रिया तलरेजा, बबीता, निर्मला, मीरा, पार्वती चंदानी, सोनाक्षी, नंदनी, तान्या, रीता, आशा, वर्षा, पायल, गुंजन आदि मौजूद रहे।


Nice
जवाब देंहटाएं