Agra News : सर्राफा व्यापारियों ने वातावरण को सुन्दर और स्वच्छ रखने की शपथ ली
-आगरा सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित आमसभा में सभी व्यापारियों ने ली पर्यावरण स्वच्छता में सहयोग की शपथ
-हर वर्ष एक पौधा अवश्य रोपेंगे व्यापारी
मनोहर समाचार, आगरा। एक व्यापारी हर वर्ष एक पौधा अवश्य रोपेगा। जिससे शहर के पर्यावरण को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में योगदान दे सकें। साथ ही अपने प्रतिष्ठानों व घरों के आस-पास साफ सफाई का विशेष खयाल रखा जाएगा। शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने एसोसिएशन की आमसभा में अपना वक्तव्य रखते हुए सभी व्यापारियों को शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंट कर किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पर्यावरण स्वच्छा की शपथ लेते हुए कहा कि वह प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाएंगे और सकी देखभाल भी करेंगे। ब्रज क्षेत्र के ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी जो लुप्तता की कगार पर हैं। प्रदूषण को अधिक प्रतिशत में कम करने की क्षमता वाले चौड़ी पत्ती के पौधे व फलदार पौधे भी रोपे जाएंगे।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी दिया पर्यावरण स्च्छता का संदेश
हमारा भारत स्च्छ भारत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी पर्यावरण स्वच्छा का संदेश दिया गया। नाटक का निर्देशन व लेखन उमाशंकर मिश्र, संयोजन अनिल जैन ने किया। नाटक के माध्यम से व्यापारियों की कारीगरों से समस्याओं को भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों में पियूष ताहिल, एसके जैन, नंदिनी जैसवाल, एमएस एकलव्य, वीरू फौजदार, देवांश ताहिल, उज्ज्वल जैसवाल, अरुण सिंह, आकांक्षा जादौन, संगीता जैसवाल थीं।



Nice
जवाब देंहटाएं