Agra News : गुरुद्वारा शाहगंज में गुरु ग्रंथ साहिब की जय के साथ बरसे पुष्प
मनोहर समाचार, आगरा। गुरुद्वारा साहिब शाहगंज आगरा पर धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पूरब पर भव्य सजे धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दीवान गुरु रूप संगत परिवार ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर ज्योत हाजिर नाजिर गुरु धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे मत्था टेका। साथ ही गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। संगतों के दर्शनों के लिए पंथ के महान कीर्तनकार भाई सहज दीप सिंह दिल्ली वालों ने अमृतमई गुरबाणी शब्द कीर्तन का गायन किया। कीर्तन सुन संगत मंत्रमुग्ध हो गई।
शब्द: वाहो वाहो बाणी सच है गुरमुख लगा भाग... गुरु ग्रंथ साहिब तेरी जय होवे सब देवते फुल वरसावे...बाणी गुरु गुरु है बाणी विच वाणी अमृतसारे... संता के कारज आप खालोया हर कम कारवन आयो राम...हजूरी रागी विकास सिंह ने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल निहाल किया। गुरु महाराज जी के आगे अरदास हुकुमनामा ज्ञानी सुमित सिंह द्वारा लिया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब भव्य सजाया गया।
प्रधान बॉबी आनंद द्वारा प्रकाशपर्व की लख-लख बधाइयां गुरु रूप संगतों को दी। गुरु का अटूट लंगर पाकर सभी ने गुरु का शुकराना किया।
आयोजन में मुख्य रूप से गुरुद्वारा प्रमुख प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहन गंनवानी, लव पोपली, मुकेश कुकरेजा, अजय अरोड़ा, गुरमीत सिंह, संजय सेठ आदि उपस्थिति रहे।



जय हो
जवाब देंहटाएं