AGRA NEWS : भारतीय चौरसिया महासभा आगरा ने किया मेधावी विद्यार्थियों और वृद्धों का सम्मान समारोह

 -सांस्कृतिक आयोजन में दिखीं अद्भुत प्रतिभाएं 

-चौरसिया समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने दर्ज कराई उपस्थित

-मंच से समाज के लोगों ने उठाई राजीनीति में भागीदारी की मांग

-समाज को एकजुट होकर मजबूती प्रदान करने करने का लिया संकल्प

-कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, सहकारी बैंक चेयरमैन प्रदीप भाटी रहे मौजूद

मनोहर समाचार, आगरा। भारतीय चौरसिया महासभा उप्र के तत्वावधान में भारतीय चौरसिया महासभा आगरा द्वारा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर, आगरा में समाज के वृद्धजनों का सम्मान, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। 

आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, सहकारी बैंक आगरा चेयमैन प्रदीप भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच इंजी. इशू चौरिसया, संरक्षक देवेन्द्र चौरसिया के अलावा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। 

भारतीय चौरसिया महासभा आगरा द्वारा समाज के वृद्धजनों का सम्मान करने के साथ मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथितियों का भी माला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही एक दूसरे का परिचय सम्मेलन भी कराया गया। चौरसिया समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी से एकजुटता के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। 

इसी कड़ी में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। जहां मंच से वरिष्ठजनों ने सभी को भविष्य में इसी प्रकार समाज को गौरवान्वित करने का आशीर्वाद प्रदान किया। 

वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष इजी. इशू चौरसिया ने समाज से राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग करते हुए आगामी समस्त चुनावों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने की बात कही। 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भारतीय चौरसिया महासभा आगरा द्वारा आयोजित इस परिचय और सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं ने बढ़-बढ़कर प्रतिभाग किया। महिलाओं का चेयर गेम हुआ तो वहीं समाज के हुनरमंद बच्चे और बच्चियों ने मंच पर अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी को तालियां बचाने पर मजबूर कर दिया। 

ये रहे मौजूद

महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक राजेन्द्र बनारसी, जिलाध्यक्ष विजय चौरसिया, महानगर अध्यक्ष सुनील प्रकाश चौरसिया, जिला प्रभारी एवं संगठन मंत्री पवन चौरसिया, महामंत्री चंद्रशेखर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौरसिया, अरविन्द चौरसिया, जिला सचिव विष्णु भगवान चौरसिया, नितिन चौरसिया, महिला जिलाध्यक्ष द्रोपदी चौरसिया, संरक्षक सरोज चौरसिया, केदार नाथ चौरसिया, जिलाध्यक्ष उन्नाव शिवम चौरसिया, अशोक गोयल के अलावा तमाम सदस्य व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया