Agra News : बल्केश्वर वार्ड 91 में चले सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़

मनोहर समाचार, आगरा। बल्केश्वर वार्ड 91 में सैकड़ो लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। क्षेत्रीय पार्षद और समाजसेवी मुरारी लाल गोयल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से बलकेश्वर पार्क में शुरू हुए इस सदस्यता शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग भाजपा के सदस्य बने। कैंप का संचालन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने उनको मोबाइल के द्वारा बीजेपी का सदस्‍य बनने का तरीका बताया।


अभियान की सदारत कर रहे भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ सिपाही और क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि "इस अभियान में जुड़ने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। लोग स्वत: ही आ रहे हैं।" पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि "2 सितंबर से सदस्यता अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। 

इस दौरान सदस्यता अभियान में बल्केश्वर क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें कुंदनका शर्मा, सुमन गोयल, विश्वनाथ भारद्वाज, सुधीर आर्य, अर्जुन शर्मा, कुमकुम उपाध्याय, मयंक खंडेलवाल, जितेंद्र सिंह, मीनाक्षी शर्मा की विशेष भागीदारी रही। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया