Agra News : 17 सितम्बर से भक्तों को दर्शन देंगे बल्केश्वर के राजा श्री गणेश

 -पोला भाई ग्रुप द्वारा कमला नगर, बल्केश्वर के राजा का 17वाँ विशाल गणेश महोत्सव उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा के रूप में प्रारम्भ

-11 दिन ता चलेगा भव्य और दिव्य श्री गणेश उत्सव 

-प्रतिदिन होंगें धार्मिक आयोजन 

-2100 दीपों की महा आरती होगी आकर्षण का केंद्र 

मनोहर समाचार, आगरा। कमला नगर-बल्केश्वर के राजा का 17वाँ विशाल गणेश महोत्सव 7 सितम्बर दिन शनिवार को गणेश चौक (छोटे गुरूद्वारे के पास), कमला नगर, आगरा में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पोला भाई ग्रुप द्वारा भव्यरूप से आयोजित किया जायेगा। जिसके आमंत्रण पात्र का विमोचन किया गया। 

आयोजन को लेकर पोला भाई ने बताया कि "महोत्सव में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गणपति जी की प्रतिमा को स्थापित किया है। जो लगभग 6700 किलोग्राम वजनी तथा लम्बाई 25 फुट है, जिसे कलकत्ता व नासिक के कारीगरों के द्वारा लगातार दो माह की मेहनत से तैयार किया गया है।"

मीडिया प्रभारी राजा शर्मा ने बताया कि "मूर्ति की खास बात यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल है, इसके निर्माण में सभी प्राकृतिक सामग्रियों (मिट्टी, गोबर, जौ, हल्दी एवं पूजन सामग्री) आदि का उपयोग किया गया है, जिससे गणपति जी की प्रतिमा हमारी जीवन दायिनी यमुना नदी को भी कोई नुकसान नहीं पहुचाएगी। गणेश जी की प्रतिमा क्रेन द्वारा गणपति जी के पंडाल में स्थापित की जाएगी।"

कृष्णा पंडित जी व आचार्य सचिन दीक्षित जी ने बताया कि "ग्यारह दिनों तक प्रतिदिन 3 बार (सुबह 5 बजे मंगला आरती, सुबह 9 बजे आरती व रात्रि 9 बजे) आरती होगी, जिसमें सम्पूर्ण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।"

कार्यक्रम में आशू जैन, प्रदीप अग्रवाल (पार्षद), राममोहन शर्मा, पंकज अग्रवाल (पार्षद), कंचन बंसल (पार्षद), पूजा बंसल (पार्षद), मुरारी लाल गोयल (पार्षद), अरविन्द उपाध्याय, पप्पू भाई, मन्जीत सिंह, इन्दर डावर, कुन्दनिका शर्मा, डाॅ॰ सुभाष अरोड़ा, रविन्द्र महेन्दू्र, महेश निषाद, पवन अग्रवाल (टैण्ट वाले), टिंकू निगम, राकेश, हरीशंकर, रितेश बंसल, हेमन्त प्रजापति, एस.डी. पंडित जी, हनी पंडित, रिशू चैपड़ा, रवि शर्मा, मुकेश शर्मा ,जीवन जैन, अनिल चौहान, डॉ. डीपी अग्रवाल मुकेश गुप्ता एवं प्रवीन लवानियाँ आदि ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया