Agra News : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा शाहगंज ने निकाली दिव्य प्रभात फेरी
मनोहर समाचार, आगरा। सतगुरु नानक देव जी के 555वें प्राकट्य दिवस पर खुशी में गुरु की मैहर वाली प्रभात फेरी, नगर कीर्तन भ्रमण गुरुद्वारा शाहगंज से फूलों से सजी पालकी में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान गुरु के दीदार के लिए हजारों संगतों ने परिवार सहित गुरु की बक्शीश ली।
प्रभात फेरी में अद्भुत नजारा दिखा। गुरु की संगत नंगे पैर सड़कों की झाड़ू से सफाई करते हुए, जल छिड़काव और पुष्प वर्षा करते हुए बड़े अदब से निकले। सत्कार, वाहेगुरु सिमरन में लीन पंथ के निशान साहिब पांच प्यारों धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगवाई करते चल रही थी। गुरु रूप साध संगत अनमोल गुरबाणी, शब्द गुरबाणी का गायन कर अपना जीवन सफल किया। पुष्प वर्षा कर परिवारों द्वारा पांच प्यारों को पुष्प माला गुरु का सरोपा पहनाकर कर गुरु का प्यार भरा आशीर्वाद लिया।
भव्य आतिशबाजी खुशी का इजहार करते गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी आगमन पर सजी जनकपुरी कॉलोनी में पहुंचते ही बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारो के उदघोष गूँज उठे। साथ ही कॉलोनी वासियों ने गुरु की संगत का आभार व्यक्त किया। ज्ञानी विकास सिंह द्वारा गुरु महाराज जी के आगे अरदास की उसके उपरांत सभी ने गुरु का अटूट लंगर पाया।
इस दौरान मुख्य रूप से गुरुद्वारा प्रधान बॉबी आनंद, मोहन गंगवानी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, लव पोपली, मुकेश कुकरेजा, अजय अरोड़ा, शंटी आनंद, खुशप्रीत, अनिल वाधवानी, भूमि, रोशनी, सोनू कोरानी, अशोक सीतलानी, मोहन धर्माणी, जॉनी पेसवानी, हेमंत लालवानी, दिनेश मयानी, विकास आहूजा, प्रकाश और समस्त अमृतवेला परिवार शामिल रहा।





जय हो
जवाब देंहटाएं