Agra News : प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में कानूनी अधिकारों और मादक पदार्थों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

मनोहर समाचार, आगरा।  प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अपने छात्रों के शैक्षणिक विकास का ही ध्यान नहीं रखता वरन् विभिन्न कार्यशालाओं व संवादात्मक सत्रों के माध्यम से उन्हें समाज के ज्वलंत मुद्दों के विषय में जागरूक करता है ताकि उन्हें कानून और अधिकारों के बारे में ज्ञान देकर सशक्त बनाया जा सके। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय में दिनांक 6 नवंबर, 2024 को कक्षा नौ से बारह के छात्रों हेतु 'युवा वर्ग के कानूनी अधिकार' पर एक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य कानूनी साक्षरता और मादक द्रव्यों के सेवन के बारे में जागरूकता बढ़ाकर एक सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।

सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता, सिविल कोर्ट नम्रता मिश्रा उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि "वर्तमान में युवा वर्ग में अपने कानूनी अधिकारों और मादक पदार्थों से जुड़े जोखिमों के बारे में स्पष्ट व सटीक जानकारी का अभाव है, जिसके कारण वे बिना जानकारी के निर्णय लेते हैं और कानूनी सुरक्षा और परिणामों के बारे में अनभिज्ञ रहते हैं।"

सत्र में उन्होंने वे सभी कारण बताए, जिनकी वजह से युवा वर्ग मादक पदार्थों के सेवन की ओर कूच कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इन पदार्थों के सेवन से हमारे मन-मस्तिष्क पर क्या दुष्प्रभाव होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में इस समय 1.5 करोड़ के लगभग युवा स्टेटस सिंबल की आड़ में इस जहर का सेवन कर रहा है, जिसकी सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ व सिक्किम में है।

यह परस्पर संवादात्मक सत्र रहा, जिसमें छात्र भी अपनी शंकाओं व प्रश्नों के जवाब पाकर संतुष्ट दिखाई दिए। सत्र में विद्यालय के प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया