Agra News : गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर विद्या भारती के विद्यालयों में हुआ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। भारत वीरों का देश है, इसे वीर भोग्या वसुंधरा भी कहा गया है। हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवन मूल्यों को संरक्षित रखने के लिये कितना बलिदान किया गया है यह आज के बालक के ह्रदय पटल पर अंकित रहे, इसके निमित्त निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद द्वारा जनपद के सभी सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर विद्यालयों में गुरु तेग बहादुर जी का सम्पूर्ण जीवन परिचय एवं उनके द्वारा किये गये कार्यो के विषय को लेकर निबंध प्रतियोगिया कराई गई। जिसमें लगभग जिले के 1000 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया।
जनपद स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 6 दिसंबर को सरस्वती शिशु मंदिर, कमला नगर में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।



Nice
जवाब देंहटाएं