Agra News : जयपुर हाउसमें श्रीमद् देवी भागवत कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन

-जयपुर हाउस में पहली बार भव्यता के साथ होगी श्रीमद् देवी भागवत कथा

-आयोजन समिति ने पूरे शहर को किया आमंत्रित

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट, आगरा और अखंड भारत सद्भावना ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री धाम वृंदावन के तत्वावधान में 11 कुण्डीय धनवर्षा श्री महालक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद देवी भागवत कथा जयपुर हाउस के श्री राम पार्क में 16 से 24 नवंबर तक भव्य श्रीमद् भागवत देवी कथा का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हो रही इस कथा में वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक श्री ऋषि महाराज किंकर जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रीमद् देवी भागवत कथा का अमृतमयी रसपान कराएंगे। 

इस विशेष आयोजन के लिए आयोजन स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष मुकुल गर्ग, अध्यक्ष अनुराग मित्तल, महासचिव डॉ. अम्बरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गौरव मित्तल, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नितिन जैन, राज किशोर गर्ग, सीमा अग्रवाल, अंजू  गर्ग, पूजा जैन आदि द्वारा आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया, जिसमें पूरे शहरवासियों को इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

16 नवंबर: कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से होगा। इसके बाद श्री देवी भागवत कथा का वर्णन होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष मुकुल गर्ग  ने बताया कि "श्री ऋषि महाराज जी का जयपुर हाउस आगरा में यह पहला प्रवास है। इस दिव्य अवसर पर पूरे शहर के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।"  कार्यकारी अध्यक्ष अनुराग मित्तल ने बताया "कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल धार्मिक जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि क्षेत्रवासियों को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करना भी है।" आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट के महासचिव डॉ. अम्बरीश अग्रवाल ने बताया "व्यवस्थापक के रूप में ट्रस्ट की टीम वहाँ मौजूद रहेगी।"



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया