Agra News : लॉयंस क्लब आकाश ने की गौसेवा, पूजन संग की भोजन की व्यवस्था
मनोहर समाचार, आगरा। गौ सेवा संग समाज सेवा को समर्पित लॉयंस क्लब आकाश ने मासिक सेवा के अंतर्गत फाउंड्री नगर स्थित राधाकृष्ण गौशाला में गौ सेवा की। गाै पूजन संग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि "गौशाला में रहने वाले 250 से अधिक गौवंशाें के लिए चार ट्रॉली भूसे की व्यवस्था की गयी।" उन्होंने बताया कि "हर माह गौशाला में भोजन व्यवस्था के साथ साथ आवश्यक सेवा कार्य भी करवाया जाता है।"
गौ सेवा के पावन अवसर पर संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, पीके मोदी जी, गौरी शंकर गुप्ता, योगेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

जय हो
जवाब देंहटाएं