Agra News : सामूहिक रूप से उत्साह के साथ मनाया दीपावली का पावन पर्व
मनोहर समाचार, आगरा। विभव ग्रांड हाइट्स ताजनगरी फेस दो पर ग्रांड को सभी परिवार वालों ने दुल्हन की तरह भव्य जगमग रोशनी से सजाया। हाइट्स में पूजा अर्चना कर सभी निवासियों ने मिलजुल कर दीपावाली का त्योहार बनाया।
पूजा अर्चना के बाद एक साथ मिलजुल कर आतिशबाजी कर जरूरत मंद लोगो में मिष्ठान वितरण किया। साथ ही लक्ष्मी मैया से सभी की कुशलता की कामना भी की गई।
इस दौरान सेवा में सनी खन्ना, प्रमोद खंडेलवाल, मिलन मक्कर, गौरव अग्रवाल, अंजू सेठी, कुलदीप अरोड़ा, शालू मित्तल, वर्षा सेंगर, त्रिलोचन सिंह, बॉबी सलूजा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



जय हो
जवाब देंहटाएं