Agra News : रंगारंग कार्यक्रम कर मनाया बाल दिवस
मनोहर समाचार,आगरा। चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर उपाध्याय पैरामाउंट क्लासेस में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर बाल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष में बच्चों ने चाचा नेहरू वन कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इंस्टिट्यूट में निबंध ,कविता, पेंटिंग आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उपाध्याय पैरामाउंट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ सुनील उपाध्याय ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देकर बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। शिक्षक पलाश अग्रवाल ने बताया कि "बाल दिवस बच्चों के प्रति स्नेह की भावना पैदा करता है।"
इस अवसर पर डॉक्टर सुनील उपाध्याय, पलाश अग्रवाल, दिव्या सोलंकी, यश प्रजापति, अतिशय जैन, वंशिका पाराशर, महक मित्तल, राधिका, मोना जयसवाल, प्रतीक कोहली, आकृति बंसल, अनमोल लवानिया, सक्षम मित्तल, चिराग आदि मौजूद रहे।

जय हो
जवाब देंहटाएं