Agra News : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई स्व. मुलायम सिंह जी की जयंती

मनोहर समाचार, आगरा। पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री 8 बार विधायक 1  बार MLC 7 बार के लोकसभा सांसद स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की 86वीं जयंती आगरा फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। साथ ही गोस्टी का आयोजन किया गया। जहाँ सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने माल्यार्पण किया। 

नेताजी के जीवन पर चर्चा हुई। श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा "नेताजी किसानों, गरीबों, मजदूरों और असहायों के लिए मसीहा थे। नेताजी के मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ फैसले जो सदा-सदा के लिए याद किए जाएंगे। जैसे मंडी में लगने वाली किसानों पर चुंगी को खत्म करना, सरकारी हॉस्पिटल में पर्चे को 1 रूपय करना, रक्षा मंत्री रहते हुए शहीद फौजियों का पार्थिव शरीर उनके परिवार तक पहुंचाना, जैसे उनके फैसलों को सदा याद किया जाएगा।" 

महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा "मुलायम सिंह यादव जी का जन्म  22 नवम्बर 1939 हुआ था। भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। मुलायम सिंह उत्तर भारत के बड़े समाजवादी और किसान नेता रहे हैं। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले नेता जी ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। बहुत कम समय में ही नेता जी का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नज़र आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किये।नेता जी भारत के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले एक शिक्षक थे, किन्तु शिक्षण कार्य छोड़कर इन्होंने राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1992 में एक राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी की स्थापना की। नेताजी को 26 जनवरी 2023 की पूर्व संध्या पर मरणोपरांत पद्म विभूषण से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया गया।" कार्यक्रम का संचालन जिला एवं महानगर महासचिव सुरेंद्र चौधरी, हरिमोहन राजपूत लोधी ने किया 

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, रामसहाय यादव, प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल, रामगोपाल बघेल, राजपाल यादव, नितिन कोहली, रूपाली दीक्षित, पवन प्रजापति, महेश सिसोदिया, सुधीर दुबे, वरिष्ठ सपा नेता श्याम भोजवानी, राकेश धनगर, तेजवीर सिंह बघेल, मधुकर अरोरा, लोधी महेश वर्मा, कुसुम लता यादव, पंकज कसाना, राकेश अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह यादव, बलविंदर सिंह जाटव, राहुल चौधरी, आदिल वेग मिर्जा, मुकेश कर्दम, मुकेश यादव, डॉ. बबलू सिंह नरवार, वेद प्रकाश चौधरी, आलोक यादव, गुड्डी भारती, शिवपाल यादव, आशुतोष निषाद, रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया