Agra News : श्री राधा कृष्ण मंदिर पार्क शाहगंज में सजेगा कीर्तन दरबार
मनोहर समाचार, आगरा। गुरुद्वारा शाहगंज भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी जानकारी देते हुए मुख्य सेवादार बॉबी आनंद और प्रबंधक कमेटी द्वारा बताया गया। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन समूह साध संगत अमृतवेला परिवार धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अपार कृपा का सदका 30 नवम्बर को सायं 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्थान पांडव नगर श्री राधा कृष्ण मंदिर पार्क शाहगंज आगरा पर होगा।
इस कीर्तन दरबार में विशेष रूप से पंथ के महान कीर्तनकार कथा वाचक भाई अमनदीप सिंह (बीबी कोला जी अमृतसर वाले) और हरमन वीर महेंद्र पाल सिंह संग़तो को कीर्तन कथा से निहाल करेंगे। गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का विशेष सहयोग रहेगा।
गुरु रूप गुर प्यारी संगतों को भव्य कीर्तन दरबार में परिवार सहित पहुंचकर अपना जीवन सफल करने और गुर का अटूट लंगर प्राप्त करने की अपील की गई।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रेसवार्ता में मुख्य सेवादार बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहन गंनवानी, लव पोपली, रोशनी कुकरेजा, वर्षा करमचंदानी, पल्लवी सीतलानी, ममता कोरानी, शिल्पी सहगल, गुरमीत सिंह, विकास सिंह, अजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।



👍
जवाब देंहटाएं