Agra News : आलौकिक कीर्तन दरबार के पोस्टर विमोचन का हुआ विमोचन
मनोहर समाचार, आगरा। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब श्री गुरु नानक देव जी की चरण छोह नया बांस लोहामंडी आगरा पर पत्रकार वार्ता में पोस्टर विमोचन किया गया।
एक नवंबर रविवार को सुबह 7 से दोपहर 2 तक रामलीला पार्क जयपुर हाउस आगरा पर होने वाले आलौकिक कीर्तन दरबार की जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पत्रकार साथियों से रूबरू होकर बताया कि हर साल की तरह इस साल भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित आलौकिक कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन होगा।
समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु सेवक श्याम भोजवानी द्वारा गुरु रूप साध संगत गुरु नानक नाम संगत से विनती की कि परिवार सहित पहुंचकर धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मैहर वाली बख्शीश पाकर नाम सिमरन से जुड अपनी झोलियां भरो।
आलौकिक कीर्तन दरबार में कीर्तन कथा द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। पंथ के महान कीर्तनकार कथा वाचक भाई राजेंद्र सिंह (पटना साहिब वाले), वीर हरजिंदर सिंह, कशलीन कौर, वीर हरपाल सिंह मेहर, वीर विकास सिंह, रानी सिंह, संगतों को कीर्तन कथा से निहाल करेंगे। गुर का अटूट लंगर सभी धर्म प्रेमियों के लिए रहेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रेसवार्ता में गुरनाम सिंह अरोड़ा, जसप्रीत सिंह नारंग, हेमंत भोजवानी, रोहित कत्याल, जसवीर अरोड़ा, परवीन अरोड़ा, मनप्रीत सिंह सलूजा, अमृत आहूजा, हरजिंदर सिंह, सोनू अरोरा, राजीव अरोरा, महेंद्र पाल सिंह नारंग, दर्शन सिंह सलूजा आदि मौजूद रहे।




जय हो
जवाब देंहटाएं