Agra News : सद्भावना का संदेश दिया काले खां लीला ने

-'काले खां' श्रीकृष्ण लीला में पहली बार हुआ मंचन 

मनोहर समाचार, आगरा। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में शनिवार को आयोजित  श्रीकृष्ण लीला में पहली बार काले खां की लीला का मंचन करके सद् भावना का संदेश दिया गया, जिसे देख कर दर्शक भाव विभोर हो गए।

वाटर वर्क्स स्थित गौशाला में श्रीकृष्ण लीला के मंच पर प्रख्यात लीला निर्देशक स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर(श्रीरास बिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट, वृंदावन) के निर्देशन में लीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार को काले खां की लीला का मंचन किया गया। 

लीला में दिखाया गया कि वृंदावन में मदन मोहन जी का मंदिर था, जो बाद में जयपुर पहुंच गया। वहां काले खां नाम का एक अधिवक्ता रहता था। वह मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखता था। जिज्ञासावश वह भी भेष बदल कर श्रद्धालुओं के साथ मदनमोहन जी चमत्कार देखने पहुंच गया। काले खां की मदन मोहन जी के प्रति आस्था प्रगाढ़ हो गई, वह उनका मुरीद हो गया। जिससे काले खां के परिवारी जनों ने उसका परित्याग कर दिया। लेकिन उसने परवाह नहीं की और अपने हाथ से भगवान को प्रसाद खिलाने का सौभाग्य भी काले खां को मिला था। 

आरती करने वालों में पार्षद पूजा बंसल, प्रदीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ऋषभ गुप्ता, कंचन बंसल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पीके मोदी, विजय रोहतगी, शेखर गोयल, अशोक गोयल, आदर्श नंदन गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अनीस आदि प्रमुख रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया