Agra News : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली भव्य और दिव्य प्रभात फेरी
मनोहर समाचार, आगरा। गुरुद्वारा कलघीधर सदर बाजार पर ज्ञानी अमरीक सिंह द्वारा धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशमान के साथ भव्य सजे फूलों के रथ पर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी को विराजमान कर आलौकिक विशाल प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ।
आगरा के गुरुद्वारों के जत्थों के साथ भाई हरजोत सिंह गुरुद्वारा साहब मिठाखु महर्षिपुरम, भाई नरेंद्र सिंह लालिया अर्जिंदरपाल सिंह गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर, भाई हरपाल सिंह, गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर, भाई जसपाल सिंह, गुरुद्वारा बिंदु कटरा, भाई अमोलक सिंह गुरुद्वारा काछी पुरा, मिट्ठू वीर गुरुद्वारा बालूगंज, गुरुद्वारा सदर बाजार, स्त्री सत्संग, अखंड कीर्तनय जत्था, अकाल पुरख की फौज वीर जपसिंह प्रभात फेरियों का महासंगम सभी गुरुद्वारों के जत्थे शब्द गुरबाणी कीर्तन सिमरन से जुड़े।
"सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ पंथ के निशान साहिब पंच प्यारे के साथ धन-धन श्री गुरु गोविंद साहब जी की सवारी के आगे हजारों संग़तो ने मत्था टेका। गुरु नानक नाम लेवा संगत गुरु प्यारी संग़तो ने प्रभात फेरी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर गुरु महाराज जी के आगे अरदास कर सभी को 555वें गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकाश पर्व की बधाइयां दी।
सभी गुरुद्वारों के प्रधान प्रबंधक कमेटियों, गणमान्य लोगों का गुरु का सरोपा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। प्रभात फेरी में अकाल पुरख की फौज के वीरों ने करतब दिखाए। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।
प्रभात फेरी में प्रधान रमन सहानी, बंटी ओबराय, राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, बबलू गोयल, सुरजीत सिंह छाबड़ा, बबलू अर्सी, रविन्द्र सिंह ओबराय, कुलविंदर सिंह, हरभजन सिंह, निर्मल सिंह, गुरमीत सेठी, राजदीप सिंह ग्रोवर, रिंकू वीर, बॉबी सलूजा, अमरजीत सिंह, लकी सेतिया, हेमू भाई और समस्त गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार आगरा की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।





जय हो
जवाब देंहटाएं