Agra News : पंचतत्व में विलीन हुईं ब्रजलता अग्रवाल

-इंद्रपुरी दरबार के बब्बू भैया को पत्नी शोक 

मनोहर समाचार, आगरा। इंद्रपुरी न्यू आगरा मंदिर सतोगुणी दरबार के बब्बू भैया उर्फ़ बाबू लाल अग्रवाल को आज सुबह तड़के ही पत्नी शोक हो गया। जहाँ उनकी धर्मपत्नी ब्रज लता अग्रवाल ने अचानक देह त्याग कर दिया। अचानक हुयी इस घटना से परिवार पर भारी वज्रपात हुआ और उनके अंतिम दर्शन के लिए शहर भर के गण मान्य लोगों का सैलाब न्यू आगरा स्तिथ मंदिर प्रांगण मे उमड़ पड़ा। जिसके बाद दोपहर तीन बजे के करीब शव को ताज़ गंज स्तिथ श्मशान घाट ले जाया गया। 

जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय ब्रजलता अग्रवाल काफी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। कल उन्होंने दयालबाग़ स्तिथ जीवन ज्योति नर्सिंग होम मे शरीर त्याग कर दिया, जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर न्यू आगरा इंद्रपुरी स्तिथ आवास पर लाया गया। हजारों की संख्या मे पहुंचे लोगों ने ब्रजलता अग्रवाल के अंतिम दर्शन किये। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर का ताज़गंज स्तिथ नवीन शव दाह गृह अंतिम संस्कार किया गया। जहाँ पर उनके पार्थिव शरीर को उनके बेटे ने मुखागनी दी। उनकी शोक सभा का आयोजन  न्यू आगरा स्तिथ कम्युनिटी हाल में किया गया, जिसमें शान्ति पाठ के दौरान मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। स्वर्गीय ब्रजलता अग्रवाल ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है।  जिसमें विवेक अग्रवाल, शरद अग्रवाल, पूजा अग्रवाल और तीन बच्चे शामिल हैं। 

इस मौके पर सपा सांसद राम जी लाल सुमन, पूर्व सांसद राम शंकर कठेरिया, पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल आदि ने शोक जताकर परम् पिता परमात्मा से मृत आत्मा को चरणों मे जगह देने की प्रार्थना की है। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया