Agra News : श्रद्धा भाव के साथ मनाया ब्रह्म ज्ञानी संत शिरोमणि साईं लीला शाह जी का 51वां निर्वाण दिवस महोत्सव
मनोहर समाचार, आगरा। श्री कृष्ण गौशाला शाहगंजआगरा पर बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। महकदार फूलों की खुशबू महकता भव्य फूल बंगला सजाया गया। सर्वप्रथम दुग्धाभिषेक हुआ। साईं की तपोभूमि कुटिया में सभी भक्तों ने प्रार्थना कर हरिओम तत्सत मंत्र का जाप किया।
संत शिरोमणि साईं लीलाशाह जी का 51वां निर्वाण महोत्सव पर अनुयायियों ने अनेकों आयोजन किए। पंडित भूपेंद्र महाराज द्वारा विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ हुआ। दास दीपक उदासीन संगत द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ किए। स्वामी गुरमुख दास, उदासीन दास, दीपक उदासीन ने भजन कीर्तन सत्संग कथा कर साईं की उपमा का वर्णन किया।
साईं लीला शाह तुहिंजो दरि न छदिया... ही मेंलो साईं लीलाशाह जो ही मेलो...वेठो आहे साईं मुखे परवाह नहि काई...खुशी दींदे त खुश रहिबो...जैसे भजन सुनकर भक्त निहाल हो गए।
इस पावन दिन पर गौ माता की सेवा में पंजीरी, दलिया व फल का भंडारा गोवंश के लिए किया गया। भक्तों ने भाव से सेवा की, आरती अरदास के साथ भक्तों ने भोग प्रसाद भंडारे का वितरण किया।
आयोजन की पूजा में मुख्य रूप से मनीष रिया हरजानी, भगवान दिव्या आवतानी, आशु किरण मूलचंदानी, समाजसेवी श्याम भोजवानी, हरीश होतचंदानी, हेमंत भोजवानी, पूरनचंद, मुरलीधर पहलाजानी, भगवानदास भक्तयानी, ज्ञानचंद मुलानी, सौरव असरानी, दौलत राम, विष्णु शुक्ला, जीतू तुलसानी, कपिल पंजवानी, कुनाल जेठवानी, मनोज कुमार, पंकज वतवानी आदि श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के साथ मौजूद रहे।





जय हो
जवाब देंहटाएं