साहस और संघर्ष का नाम सना सिंह
जो टूटकर बिखर जाए, ऐसे कमजोर नहीं
बरसकर भिगोदें, ऐसे बादल घनघोर नहीं
इरादों में तूफान है जिसके
ऐसी है सना सिंह, दुधारी शमशेर नहीं
जीवन में संघर्षों का साहस के साथ डंटकर मुकाबला करने वाली साउथ इण्डियन युवा एक्ट्रेस सना सिंह का सफर दिलचस्प और रोमांच से भरपूर है। न कभी रुकने वाली और न कभी हारने वाली सना सिंह ने अपने कदमों को आगे ही बढ़ाया है, कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यही बजह है कि आज जीवन के उच्चतर मुकाम पर पहॅुचकर भी उनके अंदर इंसानियत की मधुरिम झलक लोगों को अपना बना लेती है।
सना सिंह के विषय में जानने की इच्छा सभी की है, लेकिन जो लोग जुनून के साथ आगे बढ़ते हैं, कामयाबी उनके कदम चूमती है। रहस्य, प्रेम, रोमांच और अभिनय से भरा सना का व्यक्तित्व प्रखर है। उनकी एक झलक लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। आज के दौर में सफलता पाना उतना ही मुश्किल है, जितना कि सत्ता हासिल करना।
अभिनय से बेहद प्रेम और लगाव के साथ कला को जीने का जुनून लिए सना सिंह खुद के दम पर साउथ सिनेमा से शुरूआत करते हुए मायानगरी मुम्बई में अपना मुकाम बना चुकी हैं। साउथ की फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ हिन्दी वीडियो एलबम में भी उन्होंने गजब का अभिनय किया है।
घर से बाहर निकलकर एक लड़की का स्ट्रगल कितना कांटों से भरा होता है, ये सना सिंह भलीभांति जानती हैं। जिन्दगी के हर मोड़ पर उन्होंने कड़े और बड़े संकटों का सामना करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। महज 17 साल की उम्र से अभिनय के क्षेत्र में उतरी सना सिंह का सफर अभी जारी है।
सना सिंह ने पंजाबी एलबम में भी अपनी उम्दा अदाकारी का परिचय देते हुए गजब का अभिनय किया है। जिसकी उन्हें तारीफ भी हासिल हुई है। अपने जीवन का लक्ष्य साधे निरंतर कामयाबी के सोपान गढ़ आगे बढ़ रहीं सना सिंह के चाहने वाले भी उन्हें एक स्टार के रूप में देखने के लिए आतुर हैं। हमारी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं। सना सिंह अपने जीवन के सफर पर निश्चित रूप से सफल होंगी।




Super
जवाब देंहटाएं