AGRA : प्रशिक्षण वर्ग में प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को कराया कर्तव्यों का बोध

आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर में एक दिवसीय छात्र सांसद, शिशु भारती व कन्या भारती प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें विद्या भारती के आगरा संकुल के  18 विद्यालयों के छात्र संसद के प्रधानमंत्री, अध्यक्ष, सेनापति, मंत्री, वंदना प्रमुख, चिकित्सा प्रमुख व न्यायाधीश भैया और बहनों ने भाग लिया । वर्ग में चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न हुई जिसमें छात्र सांसद से प्रधानमंत्री सूर्यांश सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर, कन्या भारती से प्रधानमंत्री हिमांशी चौधरी सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्रीपुरम और शिशु भारती से अध्यक्ष पद पर डोली भारद्वाज सरस्वती शिशु मंदिर आगरा कैंट से निर्वाचित हुए । 

उद्घाटन सत्र में डॉ. तरुण शर्मा उप प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर आगरा ने छात्र संसद के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी व कर्तव्यों का बोध कराया साथ ही तात्कालिक देश और विदेश के मुद्दों पर विद्यालय की छात्र संसद में चर्चा  हो इसका भी सुझाव दिया। दूसरे सत्र में सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर की छात्र संसद की कार्यवाही का प्रदर्शन सुनील कुमार और भूपेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में हुआ । अंतिम सत्र में सरस्वती शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने छात्र संसद के गठन की उपयोगिता और भविष्य में देश की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी हो पर प्रकाश डाला।  

छात्र सांसद प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन संकुल प्रमुख कृष्णकांत द्विवेदी के नेतृत्व में सह संकुल प्रमुख अमर सिंह, मनोज चौधरी, रश्मि अग्रवाल के सहयोग से हुआ। वर्ग में संचालन सुनील कुमार पीजीटी भूगोल सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा ने किया । वर्ग में राजहंस और गिर्राज भी उपस्थित रहे, आभार ज्ञापन सरस्वती शिक्षा परिषद के मंत्री सीए महेंद्र गर्ग ने किया।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया