National News : देसी गौ माता को महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने घोषित किया 'महाराष्ट्र माता'

 -ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को सीएम शिंदे ने सौंपा घोषणा पत्र व गौ माता  

मनोहर समाचार, महाराष्ट्र। विगत 6 माह से चल रहे गोरक्षा आंदोलन में इस सप्ताह एक नया अध्याय जुड़ गया। 22 सितंबर से 'गोध्वज स्थापना यात्रा' कर रहे ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के हाथों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वह घोषणा पत्र दे दिया, जिसमें देसी गाय को राज्य माता का दर्जा दिया गया है। स्वयं जगतगुरु शंकराचार्य ने यह नहीं सोचा होगा कि जिस देसी गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए वे 36 दिनों में 36 राज्य नाप रहे हैं, उसे अकस्मात् 'महाराष्ट्र माता' घोषित कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर एकनाथ शिंदे और उनके मंत्रिमंडल ने देसी गाय के गुण बताए। उसे किसानों की बेहतरीन मित्र बताया। ये सारी बातें नई नहीं हैं। समय-समय पर धर्म ग्रंथों का हवाला देते हुए संत महात्माओं ने पहले भी यह सब बताया है, किंतु एकनाथ शिंदे और उनके मंत्रियों के बयान के मायने अलग हैं। ऐसा हो भी क्यों नहीं महाराष्ट्र में चुनाव होने को है। ऐसे में चुनावी दाँव-पेंच चलना स्वाभाविक सी बात है।

देखा जाए तो इस समय महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के हाथ में एक तुरुप का इक्का लग गया है। देखना दिलचस्प होगा कि राजनीति की बिसात पर यह मोहरा कितना काम आता है। कहने वाले इसे चुनावी स्टंट कहेंगे। पर क्या फर्क पड़ता है? परीक्षा पास आने पर तो हर विद्यार्थी पढ़ने बैठ जाता है और होमवर्क भी पूरा कर लेता है। परीक्षा परिणाम तो सभी को अच्छा चाहिए ना। 

लिहाजा जो भी हो, वर्तमान महाराष्ट्र सरकार के इस कदम से सनातनधर्मी उत्साहित हैं और सबसे अधिक उत्साहित हैं शंकराचार्य।  एक और महत्वपूर्ण बात है। एकनाथ शिंदे ने अपने मंत्रियों के साथ देसी गाय को राज्य माता बनाने की घोषणा जिस मंच से की, उस मंच पर एक और शंकराचार्य उपस्थित थे। वे थे द्वारकाशारदापीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती। इनका उस मंच पर होना अपने आप में मायने रखता है। गुजरात में ये शंकराचार्य खासा प्रभाव रखते हैं। गौ रक्षा आंदोलन के मंच पर राजनेताओं और ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के साथ में इनकी शांत उपस्थिति क्या गुल खिलाएगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।  फिलहाल तो शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का के मन की इच्छा सीएम शिंदे ने पूर्ण करदी है। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया