Agra News : सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में हुई सब-जूनियर इंग्लिश वाक प्रतियोगिता
मनोहर समाचार, आगरा। सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा में आयोजित अंतर-विद्यालय सब-जूनियर इंग्लिश वाक प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में शहर के 25 प्रतिष्ठित विद्याल्रयों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन यूपीएसए के संरक्षण में किया गया।
प्रतियोगिता के लिए तीन विशिष्ट न्यायाधीशों को आमंत्रित किया गया, जो विभिन्न महाविद्यालयों से आए। इन न्यायाधीशों ने सभी प्रतिभागियों के वक्तव्य, कौशल का निष्पक्ष और गहन मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुतियों से हुई, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बने। प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और उनकी अंग्रेजी भाषा पर अद्भुत पकड़ और प्रभावी अभिव्यक्ति से सभी प्रभावित हुए।
कार्यक्रम के शुरू में विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रिंसी ने सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित किया और उनकी प्रस्तुतियों के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि "इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर सराहनीय कार्य किया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें