Agra News : अब नहीं रुकेगी जिले के गांवों में विकास की बयारः डॉ. मंजू भदौरिया
−जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया जिले में नहरों की सफाई का शुभारंभ
−शमशाबाद के दर्जनभर गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण
मनोहर समाचार, आगरा। जनपद के हर गांव में विकास के लहर पहुंच सके, इस ध्येय के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने शमशाबाद क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरया ने जनपद में सिंचाई विभाग द्वारा की जा रही नहरों की सफाई कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा शमशाबाद के ग्राम गढ़ी सक्कन, शेखूपुर, कालूपुरा, गुलबा पुरा, नगला भिक्की आदि में होने वाले कार्यों का लोकार्पण किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरया ने कहा कि "हमारा देश गांव में बसता है, यदि देश को विकसित देखना है तो पहले गांव को विकसित करना होगा। शमशाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़क, खरंजा आदि को लेकर जाे कार्य किये गए हैं, उनका लोकार्पण किया गया, ताकि ग्रामीण आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहें।"
इस अवसर पर चेयरमेन अवनीश कांत गुप्ता, जिला पंचयत सदस्य अनीता युवराज परिहार, मुकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, अतवीर सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें