Agra News : डांडिया महोत्सव गरबा नृत्य कर पंचवटी सखियों ने किया धमाल
मनोहर समाचार, आगरा । पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी फेस दो पर तीन दिवसीय दशहरा मेला के प्रथम दिवस पर पीआरडब्लूए के सदस्य व पंचवटी परिवार ने प्रथम मैया की आराधना की। भव्य सजे रंग बिरंगी रोशनी की छठा बिखेरे डांडिया महोत्सव पंडाल में एकत्रित महिला सखियों ने डांडिया महोत्सव में गरबा नृत्य करके उत्साह उमंग की सौगात सांझा की। एक के बाद एक डीजे की धुन पर रंग-बिरंगे परिधान पहने सखियों ने डांस किया।
इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संरक्षक श्याम भोजवानी, उपेंद्र सिंह, कंचन चौधरी, समस्त पीआरडब्लूए द्वारा सभी को पर्व बधाई दी। मुख्य रूप से पंचवटी परिवार पंचवटी सखियों की उपस्तिथि रही।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें