Agra News : नेशनल चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेश गोयल के घर पहॅुचे सिने अभिनेता राजबब्बर

मनोहर समाचार, आगरा। बीते कुछ माह पूर्व नेशनल चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी और सबके प्रिय स्व. राजेश गोयल जी के निवास कमला नगर पहॅुचे सिने अभिनेता राजबब्बर ने उनकी याद में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। 

आपको बतादें स्व. राजेश गोयल बीते कुछ माह पूर्व ही अचानक अलविदा कह गए। उनके जाने से व्यापार जगत में अभूतर्पू क्षति देखने को मिली। उनकी कार्य कुशलता, वाकपटुता और विनम्रता ही थी, जो देश की बड़ी से बड़ी हस्ती, नेता और अधिकारी उनके एक बुलाबे पर खिंचे चले आते थे। चैम्बर में अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने नए कीर्तिमान स्थापित किए। ऐसी सख्शियत को भला कौन याद नहीं करेगा। 

सिने अभिनेता राजबब्बर ने भी स्व. राजेश गोयल जी के साथ बिताए समय और उनकी अच्छाइयों को सभी के समक्ष प्रकट किया और कहा कि "हमने एक सच्चे, अच्छे और व्यक्तित्व के धनी परम मित्र को खो दिया है।"

इस दौरान स्व. राजेश गोयल जी के पुत्र माधव गोयल, भाई राजीव गोयल, पुत्र मुकुंद गोयल, रीतेश गोयल, पुत्र केशव गोयल, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल, सीताराम अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष सीनल सिंघल आदि मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया