Agra News : जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बॉस्केटबॉल नेशनल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल नेहरू एनक्लेव आगरा पर सीबीएसई बॉस्केट बॉल नेशनल के तीसरे दिन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने अनेक अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर गणमान्य अतिथि ममता टपलू ,श्याम भोजवानी, अंजू डेनियल डायरेक्टर सेंट मार्कस स्कूल, कृष्णा शाक्या डायरेक्टर एंजल स्कूल उपस्थित रहे। जहाँ सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम भावना से खेलने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के प्रबंधक विनोद बंसल, प्रधानाचार्य ममता दुबे, विशाल बंसल, मोहित बंसल, एचओडी स्पोर्ट्स राजेश शर्मा ने सभी टीमों उनके कोच व रेफरीज का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा "प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जागृत करना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।



Nice
जवाब देंहटाएं