Agra News : अप्सा फिएस्टा के तहत खेलों की गूंज
मनोहर समाचार, आगरा। एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा (अप्सा) सदैव ही विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में अग्रणी रहती है। प्रत्येक वर्ष अप्सा के द्वारा वार्षिक साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल फिएस्टा का आयोजन किया जाता है।
इसी श्रृंखला में कनिष्ठ वर्ग की अंग्रेजी वाग्मिता (इंग्लिश एल्योक्यूशन) एवं एकल गायन प्रतियोगिताका आयोजन प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद ने फिएस्टा के अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने कार्यक्रम के निर्णायक मंडल का अभिनंदन किया।
वग्मिता प्रतियोगिता
(इंग्लिश एल्योक्यूशन)
का विषय- आशा पर आधारित कविता प्रस्तुति है।
इंग्लिश एल्योक्यूशन
प्रतियोगिता में 36 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल में
डॉ. दिव्या गुप्ता डॉ.मेल्वा पोप अतिशा श्रीवास्तव
उपस्थित रही ।
वीसी 3
प्रथम स्थान पर दो प्रतिभागी-मैत्री सिंह, माही इंटरनेशनल स्कूल एवं हृदयांशी बाँदिल गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट 1
द्वितीय स्थान पर भी दो प्रतिभागी दैविक गुप्ता, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल कर्मयोगी नगर एवं आराध्या सिंह थिनुजा कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल रहे।
तृतीय स्थान पर आस्था सिंह, सेंट सीएफ एंड्रयूज पब्लिक स्कूल पीली पोखर रही।
प्रथम सांत्वना पुरस्कार -कृतिका वर्मा गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम एवं द्वितीय सांत्वना पुरस्कार- कनिष्का यादव सेंट एंड्रयूज प्रीमियर स्कूल एवं शयूरी महाजन श्री राम सेंटेनियल स्कूल रही।
एकल गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सागर जग्गी, भानु मिश्रा तथा सुरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
एकल गायन प्रतियोगिता में 19 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय-खेलों से संबंधित गीत प्रस्तुति है।
प्रतियोगिता का परिणाम रहा
प्रथम स्थान- अंजनी सोलंकी, डॉ. एम. पी. एस. वर्ल्ड स्कूल
द्वितीय स्थान- आराध्या कटारा
सीएफ एंड्रयूज स्कूल एवं अभिषेक शर्मा,
गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट 1
तृतीय स्थान
ऋषभ भारद्वाज, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल,
प्रथम सांत्वना पुरस्कार-
तान्या ओझा, सेंट सीएफ एंड्रयूज पीली पोखर
द्वितीय सांत्वना पुरस्कार-
प्रत्याशा, क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल रहे।
सभी विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ट, मनमोहक तथा ओजस्वी भाषा में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागिता का प्रदर्शन किया। समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए गए।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें