Agra News : ऑल सेंट्स स्कूल में 'बेस्ट फ्रॉम वेस्ट' फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्रों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अद्भुत प्रदर्शन

मनोहर समाचार, आगरा। ऑल सेंट्स स्कूल, शमशाबाद रोड में 8 अक्टूबर 2024 को एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्ज ऑफ़ आगरा (APSA) के तहत 'बेस्ट फ्रॉम वेस्ट' थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस पर्यावरण सम्बंधित पहल में आगरा के 12 जाने माने स्कूलों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में अप्सा के गणमान्य पदाधिकारी एवं मान्य सदस्य अध्यक्ष सुशील गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. जीएस राणा, सेक्रेटरी डॉ. गिरधर शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी त्रिलोक सिंह राणा, अनीमेष दयाल, कर्नल अपूर्व त्यागी, शिवांजल शर्मा, मनीष गुप्ता, शुभी दयाल, तृप्ति गुप्ता, रवि नरंग, शेखर और प्रवीण बंसल मौजूद रहे। सभी गणमान्य अतिथियों और प्रतिभागी बच्चों के शिक्षकों ने स्वागत बैज लगाकर किया गया। प्रतिभागियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें टैग प्रदान किए गए।

इस अवसर पर त्रिलोक सिंह राणा ने कहा, "इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। छात्रों ने कचरे से बने वस्त्रों को रचनात्मक रूप से डिजाइन किया, जो युवा मनों के प्रयासों को मान्यता देता है कि उन्होंने कचरे को कुछ अद्वितीय और सुंदर में परिवर्तित किया।" जजों के रूप में प्रियंका बत्रा, निधि बेदी और अनुभा शर्मा ने प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया और बच्चों के असाधारण प्रयासों की सराहना की।

प्रतियोगिता के परिणाम 

प्रथम स्थान  - नियति बंसल (सेंट सी.एफ. एंड्रूज स्कूल, पीली पोखर) 

द्वितीय स्थान - तनिष्क तोमर  ( गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम )

तृतीय स्थान - हिमांशी सोलंकी (सिम्बोज़िया स्कूल) 

प्रथम सांत्वना दो स्कूलों के बच्चों ने हासिल किया- चिराग गोयल (सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी, कमला नगर ), सानिया नौशाद (सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली अहीर)

द्वितीय सांत्वना - एतिशा सिंह बघेल - कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल को प्राप्त हुआ।

इस आयोजन ने छात्रों की अद्वितीय प्रतिभा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करते हुए एक बड़ी सफलता साबित की।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया