Ludhiana News : डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक द्वारा अनुवादित पुस्तक 'कैसे बनता तूँ शायर' मोहन सिंह मेले पर लोकार्पित

मनोहर समाचार, लुधियाना। जगदेव सिंह जस्सोवाल (Ludhiana) की स्मृति में 46वें प्रो. मोहन सिंह मेले पर प्रो. मोहन सिंह की चुनिंदा रचनाओं का हिंदी में अनुवाद की गई पुस्तक “कैसे बनता तूँ शायर” लोकार्पित की गई। इसका अनुवाद पंजाबी और हिंदी की प्रसिद्ध शायरा डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक द्वारा किया गया, जो लगभग पाँच साल की कठिन मेहनत के बाद पूर्ण हुआ। सभी ने इस कार्य की जोरदार प्रशंसा करते हुए कहा कि "इस किताब का हिंदी पाठक भरपूर स्वागत करेंगे। यह कार्य प्रो. मोहन सिंह जी को याद करने का एक अनूठा प्रयास है और हिंदी साहित्य जगत इस काम की सराहना जरूर करेगा। इस किताब को श्री सतबीर सिंह गोसल, वाइस चांसलर पीएयू, अशोक परशर पप्पी एमएलए सेंट्रल, स. प्रगट सिंह ग्रेवाल, चेयरमैन प्रो. मोहन सिंह फाउंडेशन, जनाब मोहम्मद सदीक, पूर्व एमपी, लवली, प्रधान प्रो. मोहन सिंह फाउंडेशन, डॉ. निर्मल जौड़ा, गुरनाम सिंह, ओलंपियन हरवंत कौर और प्रवासी शायर हरजिंदर कंग द्वारा लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर प्रसिद्ध गायक जसवंत संदीला, मुख्य कृषि अधिकारी लुधियाना प्रकाश सिंह, करमजीत सिंह ग्रेवाल, मीना महरोक, अमरजीत शेरपुरी, गायक रणधीर चमकारा, सुखबीर संधे, दलबीर कलेर, इंद्रजीत कौर लोटे, रंजीत सिंह हठूर भी उपस्थित रहे। मेला हर साल की तरह इस बार भी यादगार साबित हुआ, क्योंकि इस प्रकार के मेले पंजाबी संस्कृति का हिस्सा हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया