Agra News : लाजपत कुंज एसोसिएशन ने मनाया दीपोत्सव, डांडिया की मची धूम

−सामूहिक दीपोत्सव संग आतिशबाजी का लिया कॉलोनीवासियों ने आनंद

मनोहर समाचार, आगरा। रोशनी के पर्व को सामूहिक आनंद के साथ मनाते हुए लाजपत कुंज एसोसिएशन ने दीपोत्सव का आयोजन किया। 

शाम कॉलोनी को दीपों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। कॉलोनी के पार्क में दीपोत्सव की छटा बिखरी। मुख्य अतिथि एडीए उपाध्यक्ष अरुण मौली ने लक्ष्मी−गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि एडीए उपाध्यक्ष अरुण मौली का स्वागत हरिमोहन गर्ग ने किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयीं। डांडिया रास की देर रात तक धूम मची रही। आतिशबाजी का सभी ने परिवार सहित आनंद लिया। 


अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, विजय सहगल, डॉ निखिल चतुर्वेदी, रोमी, अविनाश खुराना, आनंद चोपड़ा, रितु बजाज, नूतन बजाज, रिद्धि गर्ग, अदिति गर्ग, चंदर सचदेवा, पूनम सचदेवा, लवली कथूरिया आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें