Agra News : आगरा में शूट हुई म्यूजिक वीडियो 'पल्लो लटके तेरा' जल्द होगी रिलीज़

 -मुंबई एवं आगरा के कलाकारों ने किया अभिनय

मनोहर समाचार, आगरा। फ़िल्म उद्योग गति पकड़ रहा है लेकिन सरकारों का खासा ध्यान आगरा की तरफ नहीं है। सरकार सिर्फ सेलिब्रेटी कलाकारों या बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस के आगे पीछे नाचती है, जबकि सत्य ये है कि असली दुनिया और कोई भी उद्योग बिना तकनीशियन एवं अन्य कलाकारों या साहित्यकारों के बिना ना ही पूरा होता है और ना ही पनपता है। जो पहले से ही सेट हैं यानि कि ब्रांड बन  गए हैं उनको ही मदद देने से और उनको ही अवार्ड्स देने से क्या फायदा, जो टैलेंटेड हैं। आगे बढ़ना चाह रहे हैं, अच्छा काम. कर रहे हैं, उन्हें मदद करनी चाहिए। ऐसे लोग इन्हें दिखाई नहीं हैं, इनकी  फ़िल्म नीति कहती कुछ और है और करती कुछ और इसकारण से कई प्रतिभा धराशाई हो जाती हैं जो भी कला का वर्ग काम कर रहा वो सिर्फ अपने बलबूते ही काम कर रहा है ना कि सरकार की बनी हुई फ़िल्म नीति के तहत। ये कहना था फ़िल्मकार सूरज तिवारी का। 

मौका था 'पल्लो लटके तेरा' म्यूजिक वीडियो एलबम के पोस्टर विमोचन का। इसमें जो कलाकार अपने प्रयासों से मेहनत करके आगरा एवं उत्तर प्रदेश में फ़िल्म का माहोल एवं उद्योग के रूप में विकसित करने में लगे हुए हैं, उनके लिए बड़ी विडंबना है। 

"पल्लो लटके तेरा" गीत लिखा एवं निर्देशित किया है सूरज तिवारी ने, जिसको ग्लैमर लाइव फिल्म्स के बैनर तले फिल्माया गया है। कलाकारों की बात करें, तो मुंबई के प्रसिद्ध टीवी एवं फ़िल्म कलाकार एलन कपूर ने हीरो की भूमिका निभाई है और अभिनेत्री के रूप में बालाजी प्रोडक्शन से अभिनय की बारीकिया सीख कर आई शहर की पलक सक्सेना हैं। प्रोडूसर शिल्पी तिवारी एवं सावन चौहान हैं। म्यूजिक कुशमेंद्र शर्मा का है और सिनेमाटोग्राफी मुंबई के कमल लोखंडवाला ने की है। वहीं डांस मास्टर इंडिया गोट टैलेंट फेम प्रीती सिंह और अतुल के डांसर्स हैं। सिंगर अनुज उपाध्याय, मेकअप माधुरी शर्मा और कॉस्ट्यूम ड्रेसबेरी के जीतेन्द्र ने तैयार किये हैं। प्रोडक्शन अमित तिवारी, राहत, रिंकू शाक्य, रजत कुमार, पंकज शर्मा और अनुज कुमार ने किया है। गोविंदा और विजय ने सेट स्पॉट पर कार्य किया है। आगरा के डाउनटाउन में गाना शूट किया गया, जिसमें एमएलसी विजय शिवहरे और उमंग शिवहरे का योगदान रहा है। 

कलेवा में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कलेवा के चेयरमैन राजीव शर्मा, गोल्ड जिम रूबी शर्मा, समाजसेवी केशव अग्रवाल, प्रखर शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सोनू भाई, अमित तिवारी, सूरज तिवारी आदि मजूद रहे। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया