Agra News : कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया विश्व खाद्य दिवस

मनोहर समाचार, आगरा। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर कॉलेज ऑफ फार्मेसी आगरा में इसका आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का संस्थान के डायरेक्टर व चेयरमैन डॉ. प्रो. आशीष त्रिपाठी, सेक्रेटरी रहीस अब्बास और प्रिंसीपल डॉ. प्रो. रश्मि त्रिपाठी ने शुभारम्भ मां सरस्वती वंदना और द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। 

डायरेक्टर व चेयरमैन डॉ. प्रो. आशीष त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को विश्व खाद्य दिवस की अहमियत समझनी चाहिए। हमें इसकी उपयोगिता बच्चों के साथ साझा करनी चाहिए, ताकि हम उनके अंदर इसके महत्व का बीज अंकुरित कर सकें। 

टुनटुन मौसी के मौमोज रहे आकर्षक

विश्व खाद्य अवसर पर बच्चों द्वारा 14 अधिक स्टॉल्स, विभिन्न प्रांतों के परिधान धारण कर स्टॉल्स पर लजीज व्यंजनों की वृहद श्रंखला निर्मित कर सभी को इसके जायके से सराबोर कर दिया। जिसमें टुनटुन मौसी के मौमोज ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 

इस अवसर पर शिक्षकगणों में डॉ. साहिल अब्बास, डॉ. अंजुल गुप्ता, डॉ. नीरज गुप्ता, अनंत मित्तल, निशा अब्बास, सुनील वर्मा, प्रभात गोयल, मीनू कुमारी, सुमन कुमारी रितु मंगल, संजीव कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया