Agra News : 'साठ के ठाठ' रेड एंड ग्रीन थीम पर सखियों ने मनाया करवा चौथ

मनोहर समाचार, आगरा। पंचवटी सखियों द्वारा होटल मेपल ग्रांड फतेहाबाद रोड आगरा पर करवा चौथ की पूर्व बेला पर दिखाया जलवा 60 के ठाठ। महिला सखियों ने सर्वप्रथम भगवान की आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत अनेकों गेम खेले तंबोला, टोरा टोरा, म्यूजिकल चेयर  अंताक्षरी के साथ खूब लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। गेम में आई अव्वल महिलाओं को चांदनी भोजवानी, लता भक्तयानी द्वारा पुरस्कृत किया गया। 

आयोजन में सभी सम्मानित 60,  65, 70 वर्ष की महिलाओं ने बताया कि "भारतीय संस्कृति में करवा चौथ त्यौहार का बड़ा महत्व है। हम अपने से छोटे बड़ों के जीवन में शुभ मंगल की कामना करते हुए अपनी बहनों को करवा चौथ की बधाइयां देते हैं। महिला सखियों ने मेहंदी लगाकर उम्र का भरपूर इंजॉय लेते हुए सभी को संदेश दिया। 'नेक बनो एक बनो, खुश रहो मस्त रहो'। 

इस दौरा मुख्य रूप से सुमन यादव, लता भक्तयानी, चांदनी भोजवानी, गीता आहूजा, रेनूका गुघर, कुसुम लता बाखरू, राजकुमारी लोहिया, कृष्ण गुप्ता, सुनीला जैन, मधु अग्रवाल, मंजू यादव, अंबिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया