Agra News : पूज्य योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का मनाया वार्षिक समागम

मनोहर समाचार, आगरा। स्वामी गुरमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम प्राचीन सिंध सनातन मंदिर कैलाशपुरी आगरा पर पूजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया। स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक द्वारा शब्द कीर्तन कथा सत्संग की अमृत वर्षा के साथ श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ की आरंभता हुई। 

आयोजन में दूर दराज से आई संगतो ने गुरु घर आकर गुरु महाराज जी के आगे अरदास की। साथ ख़ुशी का इज़हार करते हुए हृदय में गुरु को बसाया। 

इस दौरान मुख्य रूप से सावित्री पमनानी, चांदनी भोजवानी, पूनम छत्तानी, मालती शर्मा, हीरा नवलानी, मोहिनी चंदानी, जीआ पमनानी, भाविका उदासीन, कीर्ति उदासीन, राजेश लालवानी, शंकर लाल मुखी, ओम प्रकाश भगत, हर्षित उदासीन, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, नंदलाल छत्तानी आदि मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया