Agra News : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

मनोहर समाचार, आगरा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महागर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार की अध्यक्षता में बड़े धूमधाम से मनाई गई। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि जी को पुष्प अर्पित किए। साथ ही महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला। 

जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा "आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सब संकल्प लेते हैं कि समाज में भेदभाव खत्म हो। समय-समय पर ऊंच-नीच पैदा होती है, उसको समाप्त किया जाए। महर्षि वाल्मीकि जी के सम्मान में नेताजी ने वाल्मीकि जयंती के दिन छुट्टी घोषित की थी। वाल्मीकि समाज को जो सुविधाएं, सम्मान मिलना चाहिए वह इस सरकार में नहीं मिल पा रहा है।"

वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं, जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत में रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है, जो कि श्री राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है, जो रामायण के नाम से प्रसिद्ध है। प्रथम संस्कृत महाकाव्य की रचना करने के कारण वाल्मीकि आदिकवि कहलाये। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने  उनके क़दमों पर चलने का संकल्प लिया। 

इस दौरान प्रमुख रूप से हरिमोहन लोधी प्रधान, पप्पू यादव, श्याम भोजवानी, देवेन्द्र यादव, पवन प्रजापति, अखिलेश यादव, सत्यभान यादव,  राजकुमार चौहान, आजाद सिंह वाल्मीकि, नरेन्द्र फ़ौजी, असलम वारसी, शिवपाल यादव, बलवंत यादव, वेद प्रकाश, विक्रम नलवंशी, पठान कुरैशी, विनोद श्रोतिया आदि लोग उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया