Agra News : शान्ति एवं भाई चारा का संदेश लेकर पहुंची पवित्र जोत आगरा

मनोहर समाचार, आगरा। मलेशिया के सरदार बलदेव सिंह उप्पल जी के नेतृत्व में ननकाना साहिब पाकिस्तान से चलकर पवित्र ज्योति और करतारपुर साहिब से पवित्र जल लेकर पहुँचे आगरा। मलेशिया के रहने वाले बलदेव सिंह उप्पल के नेतृत्व पांच सदस्यों दलजीत, मनदीप सिंह, मो जशनी निवासी मलेशिया के साथ में पवित्र ज्योति ओर जल आगरा पहुँचे।

सड़क मार्ग से अमृतसर से दिल्ली, आगरा से पटना साहिब, मणिपुर होते हुए वर्मा, म्यांमार, थाईलैंड होते भाई चारे के संदेश देते हुए यात्रा क्वॉलमपुर मलेशिया 5 नवंबर को पहुंचेगी। जहां श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर इसका भव्य स्वागत होगा। हिन्दुस्तान की सीमा पर पहुंचने पर बाघा बार्डर पर भारतीय आर्मी ने भव्य स्वागत करते हुए सलामी दी।

यात्रा 16 अक्टूबर को अमृतसर से प्रारंभ हुई होकर 5 नवम्बर को समापन मलेशिया में  होगा। 27 अक्टूबर को मणिपुर से म्यांमार बॉर्डर पहुंचेगी। करीब 6000 किमी की दूरी की यात्रा बताई जा रही है। 

इस विषय में बलदेव उप्पल ने बताया कि "यात्रा का उद्देश्य भाई चारे शांति का संदेश देने के लिए है। क्योंकि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन काल में भाई चारा का संदेश दिया था और चार उदासियां की थी। उन्हीं के जीवन से प्रेरणा लेकर वर्तमान माहौल में जब पूरे संसार में युद्ध का माहौल है यह यात्रा निकली है।             

इस दौरान आगरा से प्रमुख समाजसेवी बंटी ग्रोवर, बंदना प्रसाद, आरिफ हाशमी, शहीद नगर गुरुद्वारे से महासचिव मलकीत सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया