Agra News : तीन दिवसीय मेले में डांडिया नाइट, भजन संध्या और रावण दहन की घोषणा

मनोहर समाचार, आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी पंचवटी परिवार पीआर डब्लू  द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें तीन दिवसीय आयोजन की जानकारी दी गई। 10 अक्टूबर को डांडिया नाइट महाउत्सव, 11 अक्टूबर को मंदिर परिसर पर भजन संध्या और 12 अक्टूबर को भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया जायेगा। मेले में महिलाओ द्वारा हेंडमेड सामान की दुकानें, श्री केला देवी टेंट द्वारा भव्य सजावट, सेठ सांवरिया स्वीट्स देशी घी के लजीज व्यंजनों के खाने पीने के स्टाल लगाए जायेंगे।  साथ ही आयुषी रजावत द्वारा गुजराती उमंग खट्टी मीठी चाट का आनंद सभी के लिए अनेकों गेम्स और सम्मानित बुजर्गो द्वारा रावण दहन होगा। वहीं अतिथियों का का सम्मान समारोह सोसायटी द्वारा होगा। 

दशहरा पर्व पर जहां एक ओर डांडिया उत्सव की धूम होगी, वहीं रावण दहन असत्य पर सत्य की विजय का आगाज होगा। माता सीता की नगरी 580 पंचवटी परिवार द्वारा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 10,अक्टूबर को पंचवटी पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। 11 अक्टूबर को भजन संध्या, 12 अक्टूबर रावण का दहन प्रभु श्रीराम की विजय के साथ होगा। 

आयोजन की जानकारी सोसायटी सांस्कृति सचिव सरदार गुरमीत सिंह सलूजा के द्वारा दी गई। पंचवटी परिवार महिला सखियों, बच्चों में तीन दिवसीय कार्यक्रम डांडिया नृत्य का उत्साह भजन संध्या, दशहरा मेला की उमंग भरी खुशी दिखी। 

इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संरक्षक श्याम भोजवानी, सुशील आहूजा, गुरमीत सिंह सलूजा, राजेश जैन, डॉ. एलआर पाठक, बिपिन मोहन शर्मा, राकेश जैन, पुनीत मेंहदीरत्ता, प्रदीप खंडेलवाल, अभिनव बंसल, आशु तिवारी, आयुषी रजावत, लीना वंदिल आदि मौजूद रहे। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया