Mathura News : पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में 40 विद्यार्थियों को मिला मेघावी छात्र सम्मान

देवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 

मनोहर समाचार, मथुरा/फरह। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में बुधवार को मेद्यावी छात्र सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। लक्ष्य पर आंख लगाकर सफलता पाने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल, स्मारक निदेशक सोनपाल, मेला अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पाठक, राजेंद्र शर्मा, सर्व व्यवस्था प्रमुख नीरज गर्ग ने किया। 

अध्यक्षता करते हुए अशोक कुमार टैंटीवाल ने कहा कि "आज बच्चों के पास सुविधाएं भरपूर हैं, लेकिन मेहनत कम है।" सोहन लाल शर्मा ने बच्चों को कर्मशील बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान हाईस्कूल के 20 और इंटर 20 के बच्चों के अलावा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बाल और किशोर वर्ग के विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, नकद पुरस्कार दिए गए। संचालन प्रधानाचार्य हरेन्द्र सारस्वत ने किया। इस दौरान डा. दिनेशजी, पवन पाठक, मुकेश, गौड़, दिनेश गौड़, आचार्य अनिल, नरेश कटारा, निरंजन कटारा, जगमोहन पाठक, अमित सिंघल आदि मौजूद रहे। समापन वंदेमातरम के साथ हुआ।

जिकड़ी की तान पर निकला सूरज

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में मंगलवार रात कोे जिकड़ी गायन की ऐसी तान छिड़ी कि सूरज निकल आया। बुधवार सुबह तक हजारों दर्शक गायन का आनंद लेने को पंडाल में जमे रहे। जिकड़ी भजन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश, स्मारक निदेशक सोनपाल जी और मेला अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा ने किया। 10 गायकों ने हारमोनियम और ढोलक के साथ धार्मिक और एतिहासिक वृतांत सुनाकर दर्शकों को पूरी रात बांधे रखा। बृज की प्रसिद्ध गायकी को सुनने के लिए हजारों दर्शक बुधवार सुबह सात बजे तक में सूरज जब सिर पर चढ़ने लगा तो आयोजकों ने कार्यक्रम का समापन करा दिया।

बेसिक शिक्षक संघ फरह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संयोजक तेजवीर सिंह सोलंकी, मनीष वर्मा, देवेन्द्र सिंह, अनिल राना, संजीव आजाद रहे।संचालन मानसिंह राना ने और अध्यक्षता बृजेन्द्र पचौरी ने की। कार्यक्रम में भीकम चंद दुबे, महीपाल सिंह, सुरेश तरकर, प्रमोद कुमार, पवन कुमार, उत्तम सिंह, हीरा सिंह, विजयवीर सिंह, देवी पाठक, निरंजन सिंह, कान्हा आदि मौजूद रहे। प्रथम पुरस्कार तेज सिंह ईसरौता अलवर, मोतीराम लोहकरेरा आगरा, प्रहलाद सिंह पुरा मौलीनी रुपवास, धर्मेन्द्र सिंह चिरमौली आगरा, हेमा फौंडर को मिला।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया