Agra News : अग्रवंश सेवा ट्रस्ट ने कुष्ठ आश्रम में कन्या पूजन संग किया भजन संकीर्तन

 -देती हो सहारा दुनिया को, मेरा भी सहारा बन जाओ..

मनोहर समाचार, आगरा। अग्रवंश सेवा ट्रस्ट द्वारा शनिवार शाम शिल्पग्राम के निकट कुष्ठ आश्रम स्थित माँ दुर्गा देवी के मंदिर में जीर्णोद्धार पूर्ण होने के सुअवसर पर ट्रस्ट के समस्त सेवा-प्रकल्पों की पुण्यदाई शुरुआत करने के  नेक मनोभाव से कन्या पूजन एवं भजन संकीर्तन का भाव भरा आयोजन किया गया।

समाजसेवी दिनेश अग्रवाल अकाउंट्स होम के साथ ट्रस्ट से जुड़े मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, अखिल बंसल देवी राम स्वीट्स, विकास बंसल लड्डू भाई, विदित सिंघल, सुनील सिंघल, अंकुर अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, सोनम बंसल, विम्पी सिंघल, शिल्पी अग्रवाल, पूजा सिंघल, निकिता अग्रवाल, अजय बंसल, गिरीश गोयल एडवोकेट और संजय जिंदल ने कुष्ठ आश्रम की कन्याओं के पैर पूजे। फिर उन्हें देवी माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्हें प्रसादी ग्रहण करवाई। 

इस दौरान आश्रम के धर्मदेव भगत, जेहरू टांडिया और वीरेंद्र व उनके साथियों ने देवी माँ के मधुर भजन गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। 'देती हो सहारा दुनिया को, मेरा भी सहारा बन जाओ' और 'मेरी कैला मैया आना, चामुंडा मैया आना, मेरे मकान में, तेरी छम छम पायल बाजे सारे जहान में' भजनों पर सब झूम उठे।




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया