Agra News : बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व का हुआ रंगारंग आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु गुणवत्ता शिक्षण में रत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में समय-समय पर विशेष प्रार्थना सभाओं तथा पर्वों का आयोजन अत्यंत उल्लासपूर्वक किया जाता रहा है। इसी श्रृंखला में विजय दशमी पर्व के महत्व को प्रतिपादित करने, छात्रों को अपनी संस्कृति से अवगत कराने, जीवन में सरसता, उल्लास, आनंद तथा मंगल की कामना के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया।
छात्रा यशवी ने इस पर्व के महत्व को बताते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने श्री राम के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। छात्रा अमायरा द्वारा नवरात्रि पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे बच्चों ने जाना कि नवरात्रि का क्या महत्व है?
राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान,रावण आदि स्वरूपों में सजे हुए छोटे बच्चों ने मोहक छवि में लघु नाटिका-प्रस्तुत की। नन्हे नन्हे बच्चों ने नौ देवियों का स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। छात्रा शिविका की नृत्य प्रस्तुति देखकर सभी आनंदित हो उठे। छात्र अविकृष्णा की कविता ने पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति का वातावरण बना दिया। श्री राम के नारों से परिसर गूँज उठा।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि "अपनी संस्कृति को अधिक से अधिक जानें, त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाएँ और सभी को विजय दशमी की शुभकामनाएँ।"
कार्यक्रम में विद्यालय में प्रचार्य अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अध्यापक एवं छात्रगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा यशवी एवं छात्रा देवांशी द्वारा किया गया।





जय सियाराम
जवाब देंहटाएं