Agra News : भव्य फूल बंगले में विराजीं मां महिषासुर मर्दिनी

मनोहर समाचार, आगरा। लाल, श्वेत, पीत पुष्पों के मध्य विराजित होकर मां महिषासुर मर्दिनी ने जब भक्तों को दर्शन दिए तो जैसे सभी एकटक निहारते ही रहे। मां भगवती सेवा मंडल द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन भव्य फूल बंगला दर्शन का आयोजन किया गया।

तोता का ताल, मदिया कटरा पर सजे मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुयी हैं। 


संध्या पूजन में गुलाबी परिधान धारण कर महिलाओं ने माता की धुनि आरती की। इसके बाद महाआरती में मुख्य अतिथि महंत निर्मल गिरी, कमल सिंह वाल्मिकी, संरक्षक रजनी अग्रवाल, पार्षद शरद चौहान, सुनील जैन, पप्पू कुशवाह, मनीष कुशवाह, आकाश कुशवाह, विष्णु, दिनेश, अरुण पाठक, अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित रहे। संरक्षक रजनी अग्रवाल ने बताया नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन शनिवार को देवी जागरण होगा। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया